Site icon Yashbharat.com

बंगाल: घर मे भी बागी, BJP सांसद सौमित्र की पत्नी ने TMC ज्वाइन की तो रो पड़े सांसद जी, बोले- अब तलाक

images 16

Elections 2021: पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर रोज एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. शनिवार को बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के बाद सोमवार को बीजेपी सांसद सौमित्र खान (Saumitra Khan) की पत्नी सुजाता मंडल खान (Sujata Mondal Khan) ने तृणमूल जॉइन कर लिया. सुजाता मंडल ने कहा कि वो खुलकर सांस लेना चाहती हैं और ‘सक्षम पार्टी की सक्षम नेता बनना चाहती हैं.’ हालांकि, उनका यह कदम उनके पति को पसंद नहीं आया है.

सौमित्र खान बीजेपी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष हैं. पत्नी के तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद वो एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगभग रो पड़े. सुजाता मंडल ने कहा था कि उनका परिवार और राजनीति दोनों अलग-अलग चीजें हैं. पति के पार्टी स्विच करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये उनके पति पर निर्भर करता है कि वो क्या करेंगे.

लेकिन सौमित्र खान ने सीधे-सीधे रिश्ता खत्म करने की बात कह दी है. उन्होंने मीडिया के सामने कहा कि ‘राजनीति के चलते 10 सालों का रिश्ता खत्म हो गया है.’ उन्होंने कहा कि वो अब तलाक के लिए पेपर्स फाइल करेंगे. खान ने यह भी कहा कि अब वो बीजेपी के लिए और भी ज्यादा मेहनत से काम करेंगे.

Exit mobile version