Latest

फेसबुक विवाद में संसद की समिति को लेकर बवाल, महुआ मोइत्रा ने किया थरूर का समर्थन

भारत में फेसबुक को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल (डब्ल्यूएसजे) में एक आलेख छपा, जिसमें फेसबुक पर भाजपा के विरोध वाले पोस्ट को सेंसर करने की बात कही गई। 

वहीं, इस लेख के सामने आने के बाद सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा, स्थायी समिति निश्चत रूप से इन रिपोर्टों के बारे में फेसबुक का जवाब जानना चाहती है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने थरूर की बातों को समर्थन किया है। 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस लेख के हवाले से भाजपा पर हमला बोल चुके हैं। कांग्रेस नेता ने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा, इन्होंने फेसबुक और वॉट्सएप पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। इनका मकसद सोशल मीडिया की मदद से समाज में नफरत घोलना है। 

तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति निश्चित रूप से इन रिपोर्टों के बारे में फेसबुक का जवाब जानना चाहती है। समिति यह जानना चाहती है कि भारत में हेट स्पीच को लेकर उनका क्या प्रस्ताव है। 

Back to top button