Site icon Yashbharat.com

फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती पड़ी भारी, भोपाल में 3 महिलाएं ब्लैकमेलिंग के बाद पहुंचीं पुलिस थाने

mobile porn

mobile porn

Bhopal Crime News। राजधानी भोपाल में पिछले कुछ दिनों में महिलाओं को ब्‍लैकमेल करने के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में तीन ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाओं से आरोपितों ने इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की, उन्‍हें फुसलाया और उनसे संबंध बनाए। उसके बाद फोटो और वीडियो उनके पति व परिजन को भेजने के नाम पर उन्‍हें ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनो मामलों में शिकायत मिलने के बाद आरोपितों की तलाश कर उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया है।

हम बता दें कि शाहपुरा, अशोका गार्डन और पिपलानी में तीन अलग-अलग महिलाओं ने कुछ शातिर आरोपितों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कराया था। जांच में सामने आया कि आरोपितों ने फर्जी आइडी के जरि पहले महिलाओं से फेसबुक और वॉट्सएप माध्यम से दोस्ती की। उसके बाद उनको अपने प्रेमजाल में फंसाया। बाद में उनके अश्‍लील फोटो लिए और उन्‍हें ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया। शातिर आरोपितों ने दो महिलाओं से तो उनके घर पहुंच कर जेवरात तक हड़प लिए। ब्लैकमेलिंग की शिकार हुई इन महिलाओं में एक बैंक में अफसर हैं और दूसरी शिक्षिका है। जबकि अशोका गार्डन मैं ब्लैकमेलिंग का शिकार हुई महिला एक निजी कंपनी में काम करती है। पुलिस ने तीनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह ब्लेकमैलिंग का शिकार तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं।

 

मर्यादा तोड़ने से बचे महिलाएं

समाजसेवी राजारानी शर्मा का कहना है कि ऐसे मामलों में पहली गलती तो महिला की ही है। शादी के बाद प्रेम प्रंसग करना गलत है। महिलाएं मर्यादा तोड़ती हैं, तो आरोपित उसका फायदा उठाते हैं। इसलिए जरूरी है कि महिलाएं सामाजिक मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए। दूसरी बात, यदि कोई उन्‍हें किसी भी प्रकार से ब्‍लैकमेल करता है, तो तुरंत पुलिस की मदद लेनी चाहिए। पुलिस उनकी मदद करेगी और इस प्रकार के बदमाशों से उनकी सुरक्षा करेगी।

Exit mobile version