Saturday, April 25, 2026
मध्यप्रदेश

फिर बोले शिवराज-अमेरिका में सड़कों को लेकर हवा में बात नहीं की थी

भोपाल। मैंने जब अमेरिका में मध्यप्रदेश के सड़कों की चर्चा की थी तो वो कोई हवा में बात नहीं की थी। हमारे प्रदेश में सड़कें बहुत अच्छी हैं। ये कहना है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का है। वे शुक्रवार को आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की सर्विस मीट का औपचारिक शुभारंभ के मौके पर पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम, एंटनी डिसा, मुख्य सचिव बीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में मौजूद आईएएस ऑफिसर्स को संबोधित कर रहे थे।< प्रशासन अकादमी में हुए इस शुभारंभ कार्यक्रम में सीएम ने प्रदेश की सड़कों वाले बयान को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया। अपने अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब मैंने सड़कों की बात की थी तो वह कोई हवा में नहीं थी, हमारी सड़के वाकई में अच्छी हैं। मैंने किसी गली मोहल्ले की सड़कों की बात नहीं की, मैंने अच्छी सड़कों की बात की थी। उन्होंने कलेक्टर को लेकर कहा कि यदि एक कलेक्टर चाहे तो पूरा जिला बदल दे, एसपी के खौफ से बदमाशों की जान सांसत में रहती है।

उन्होंने अफसरों की तारीफ करते हुए कहा कि भावांतर भुगतान योजना जब लेकर आए थे तो ये कहा गया कि हम भावंतर के भंवर में फंस जाएंगे लेकिन अफसरों ने बहुत बढ़िया काम किया और ये योजना आगे चलकर मॉडल योजना बनेगी। अपनी नर्मदा सेवा यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग सात करोड़ पौधे लगे जिसमें से 92 फ़ीसदी जीवित हैं।

मुख्य सचिव बीपी सिंह ने सर्विस मीट की रूपरेखा पर रोशनी डालते हुए कहा कि इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गवर्नेंस में इस्तेमाल को लेकर पैनल डिस्कशन होगा पिछली बार जब हम भी सर्विस मीट की थी तब स्मार्ट सिटी को लेकर डिस्कशन किया था इसकी वजह से स्मार्ट सिटी की सूची में हमारे कई शहर आ सकेगा की ऑफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम यह पता लगाने में हमारी मदद करता है कि कैसे बेहतर काम किया जा सकता है निर्णय लेने में इसका इस्तेमाल बहुत होने लगा है ना सा प्राकृतिक आपदा के लिए इसका इस्तेमाल करता है हम स्वच्छ भारत मिशन में जो टॉयलेट बनाने है और उसके सत्यापन की जरूरत है उसका इस्तेमाल कर सकते हैं इसके जरिए पता लगाया जा सकता है कि दलितों का क्या इस्तेमाल हो रहा है लॉयन ऑर्डर किसी स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल व्यापक पैमाने में होने लगा है हमें भी इसके लिए तैयार होना होगा

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply