Site icon Yashbharat.com

प्लाज्‍मा डोनेट करने बेटी पलक के साथ जबलपुर से रवाना हुई सुनीता अग्रवाल

images 2020 03 31T205032.704

जबलपुर।  प्रदेश में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव पाये गये अग्रवाल परिवार की सदस्य सुनीता अग्रवाल अपनी बेटी पलक अग्रवाल के साथ प्लाज्मा डोनेट करने आज शाम जबलपुर से भोपाल रवाना हो गई हैं ।

भोपाल में सुनीता अग्रवाल का रक्त प्लाज्मा भोपाल में भर्ती कोरोना के मरीज को दिया जायेगा । इस मरीज का भी रक्त समूह बी-पाजिटिव है । गोलबाजार कछियाना निवासी सुनीता अग्रवाल आभूषण व्यापारी मुकेश अग्रवाल की पत्नी है और पलक अग्रवाल इनकी बेटी हैं।

परिवार के ये तीनों सदस्य 20 मार्च को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे । इन्हें उपचार के लिये नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था । मुकेश अग्रवाल और पत्नी सुनीता अग्रवाल 5 अप्रैल को स्वस्थ होकर घर लौटे थे । जबकि इनकी बेटी पलक अग्रवाल को स्वस्थ होने में थोड़ा ज्यादा वक्त लगा और उसकी लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 11 अप्रैल को घर वापसी हुई ।

कोरोना पीड़ित मरीज को रक्त प्लाज्मा देने के लिए सहमत होने पर कलेक्टर भरत यादव ने अग्रवाल परिवार को साधुवाद दिया है । अग्रवाल परिवार से प्लाज्मा देने का अनुरोध भोपाल के कोरोना मरीज का इलाज कर रहे चिकित्सक द्वारा किया गया था । सहमति देने पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल सुनीता अग्रवाल और उनके साथ पलक अग्रवाल को वाहन पास और भोपाल जाने की अनुमति प्रदान की गई ।

Exit mobile version