Site icon Yashbharat.com

प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल

rameswar shrma

रामेश्वर शर्मा को मध्य प्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है, शर्मा की नियुक्ति पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं और इसे अवैध करार दिया है। राज्य पिछड़ा वर्ग के आयोग के अध्यक्ष जेपी धनोपिया का कहना है कि,  राज्य में बीजेपी ने सभी लोकतांत्रिक परम्पराओं को दर किनार कर दिया है। प्रोटेम स्पीकर उस विधायक को बनाया जाता है, जो वरिष्ठ हो और पिछले पांच साल के कार्यकाल में स्पीकर की पैनल में उसने काम किया हो। लेकिन रामेश्वर शर्मा इस मापदंड को पूरा नहीं करते हैं, ऐसे में उनकी नियुक्ति अवैध है जिसे तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। तत्कालीन प्रोटेम स्पीकर जगदीश देवड़ा की मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है,धनोपिया का कहना है कि देवड़ा की मंत्री पद पर नियुक्ति गलत है, क्योंकि प्रोटेम स्पीकर की किसी अन्य पद पर नियुक्ति हो ही नहीं सकती। जबकि देवड़ा ने दो जुलाई को सुबह 11 बजे मंत्रिपद की शपथ ले ली और शाम को चार बजे प्रोटेम स्पीकर के पद से त्यागपत्र दिया है।

Exit mobile version