प्रेमी ने धोखा दिया नाबालिग ने आग लगाकर दे दी जान

Rewa Crime News रीवा।  रीवा जिले के मऊगंज के एक गांव में नाबालिग ने आत्मदाह कर लिया। वारदात के बाद स्वजन के बयान के आधार पर मऊगंज थाना क्षेत्र निवासी एक किशोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना रविवार की देर रात की है। मृतका की मां ने बताया कि 16 अक्टूबर को वह परिवार के साथ देवतालाब मंदिर दर्शन करने गई थी।

इसी दौरान पड़ोसी गांव के एक नाबालिग किशोर ने उसकी बेटी को सिंदूर लगाकर विश्वास में लिया और फिर दुष्कर्म किया। जब हम लोग लौटे तो बेटी से कहा कि वह घर वापस आ जाए, वह उसकी शादी प्रेमी से ही कर देंगे। तब बेटी ने प्रेमी को फोन लगाया और उसे बात करने के लिए अपने घर बुलाया। प्रेमी ने घर आने से मना कर दिया तो बेटी ने आग लगा ली। इसके बाद उसे संजय गांधी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि माता-पिता के गैरमौजूदगी में किशोरी प्रेमी के साथ उसके घर पहुंच गई थी। जहां प्रेमी उसे सिंदूर लगाकर अपने घर में रहने के लिए कहने लगा। इसी बीच किशोरी के स्वजन उसे यह कह कर घर बुलाया कि वह उनकी शादी करा देंगे।

Exit mobile version