प्रियंका को पछाड़ दीपिका बनी नंबर वन, अपने नाम किया इंस्टा अवॉर्ड

16 07 257924000deepika storysize 650 071114071505 ll

मुंबई बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सोशल मीडिया पर भी पछाड़ दिया है। इस साल पहली बार सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम ने भारत के लिए अवॉर्ड का एलान किया है।

yashbharat


ये अवार्डस इंस्टाग्राम अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या और पोस्ट पर मिलने वाले कमेंट और लाइक के आधार पर वेबसाइट की ओर से दिया जाता है। दीपिका  को इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ 40 लाख फॉलो करते हैं।

yashbharat

दीपिका इंस्ट्राग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बॉलीवुड अदाकारा हैं। बता दें कि हाल ही में जारी एक बयान में दीपिका ने कहा, “मेरे प्रशंसकों और प्रियजनों के साथ जुड़ा रहना मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण है।”

yashbharat

वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकारा प्रियंका चोपड़ा का नाम है जिन्हें करीब 2 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। इंस्टाग्राम की ओर से जरिए किए गए इस लिस्ट में पहले नंबर पर क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को जगह मिली हैं।

बता दें कि विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करने वालों कि संख्या लगभग एक करोड़ 98 लाख से ज्यादा है।