मध्यप्रदेश

प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों का तबादला, कुछ के आदेश निरस्‍त

भोपाल। 1991 बैच के आईएएस अफसर मनु श्रीवास्तव की 48 घंटे बाद ही नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में वापसी हो गई। सरकार ने शनिवार को श्रीवास्तव का तबादला पशुपालन विभाग में कर दिया था।

प्रमुख सचिव अनुराग जैन को वित्त विभाग में पदस्थ करने की वजह से समान स्तर के तीन अधिकारी हो गए थे। अब प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल को विभाग से हटाकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग में पदस्थ कर दिया है। नए आदेश के चलते प्रमुख सचिव केसी गुप्ता और संजय शुक्ला से जुड़े आदेश भी निरस्त कर दिए गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इसमें वीएल कांताराव को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाने से खाली हुए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में पंकज अग्रवाल की पदस्थापना की गई है। इसके अलावा उन्हें आयुक्त उद्योग और प्रबंध संचालक लघु उद्योग निगम भी बनाया गया है।

अग्रवाल के कार्यभार ग्रहण करने पर डॉ.राजेश कुमार राजौरा इन विभागों के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे। वहीं, मनु श्रीवास्तव को प्रमुख सचिव पशुपालन बनाने का आदेश निरस्त कर दिया गया। यह जिम्मेदारी पहले की तरह प्रमुख सचिव केसी गुप्ता के पास रहेगी। वहीं, प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा के प्रमुख सचिव और ऊर्जा विकास निगम के प्रबंध संचालक का जो अतिरिक्त प्रभार दिया गया था, वो आदेश भी रद्द कर दिया गया है।

वहीं, 2008 बैच की आईएएस अधिकारी सुरभि गुप्ता को रोजगार निर्माण बोर्ड का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया गया है। गुप्ता अभी अपर संचालक कौशल विकास जबलपुर हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply