नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर तीन अफ्रीकी देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री इस बात तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा पर जा रहे हैं जिसके आखरी पढ़ाव में वो ब्रिक्स देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ब्रिक्स सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा समेत कई वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री के दौरे की शुरुआत रवांडा से होगी। पीएम मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे जो रवांडा की यात्रा पर जा रहे हैं। प्रधानमंत्री के दौरे की एक और महत्वपूर्ण बात रवेरू मॉडल गांव का दौरा कर रवांडा की ‘गिरिंका’ योजना के लिये 200 गायों तो तोहफे में देना है।
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘रवांडा, युगांडा और दक्षिण अफ्रीका के दौरे से अफ्रीका महाद्वीप के साथ हमारा संबंध और मजबूत होगा। पिछले कुछ वर्षों में अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। पिछले चार साल में हमारे देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अफ्रीका के 23 दौरे कर चुके हैं।’ मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।’
रक्षा-कृषि क्षेत्र होगी प्राथमिकता
कहा जा रहा है कि रवांडा और युगांडा के दौरे के दौरान रक्षा और कृषि क्षेत्र में सहयोग प्रधानमंत्री की प्राथमिकता होगी। इसके बाद वह ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) के सालाना शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने दक्षिण अफ्रीका जाएंगे। बता दें कि मोदी का यह दूसरा अफ्रीका दौरा होगा। इससे पहले वह 2016 में मोजाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका, तंजानिया और केन्या के दौरे पर गए थे।
किसी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला रवांडा दौरा
प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले रवांडा (23 जुलाई) जाएंगे। ये पहली बार होगा जब कोई भारतीय प्रधानमंत्री रवांडा जाएंगे। भारत ने रवांडा के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है। इसे पूर्वी अफ्रीका के प्रवेश-द्वार के रूप में देखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर पिछले साल जनवरी में भारत ने रवांडा के साथ रणनीतिक साझेदारी की। भारत ने रवांडा को 40 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है और वहां भारत की ओर से प्रशिक्षण छात्रवृति कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मोदी की इस यात्रा के दौरान भी कई महत्वपूर्ण करार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
पहली बार युगांडा की संसद को संबोधित करेंगे भारतीय प्रधानमंत्री
अपनी युगांडा यात्रा के दौरान पीएम मोदी युगांडा के राष्ट्रपति योवेई मुसेवेनी से मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधि स्तरीय वार्ता के बाद भारत और युगांडा के संयुक्त व्यापार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भारत के प्रधानमंत्री पहली बार युगांडा की संसद को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री युगांडा में भारतीय समुदाय के सदस्यों को भी संबोधित करेंगे।
दौरे का आखिरी पड़ाव होगा दक्षिण अफ्रीका
मोदी 25 जुलाई को युगांडा से अपनी यात्रा के आखिरी पड़ाव दक्षिण अफ्रीका पहुंचेंगे। यहां वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही, पीएम मोदी फरवरी में दक्षिण अफ्रीका की सत्ता संभालने वाले राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स नेताओं का 10वां शिखर सम्मेलन हो रहा है।
-
एमपी के 7 हजार कर्मचारियों को राहत: CM मोहन यादव का बड़ा फैसला; पदोन्नति में CPCT की अनिवार्यता होगी खत्म, निरस्त प्रमोशन आदेश भी होंगे वापस -
वन विभाग के बाबू के घर EOW का छापा; आय से 300% अधिक संपत्ति का खुलासा, 4 किलो चांदी, सोना और गाड़ियां बरामद -
कटनी में डिजिटल जनगणना-2027 की तैयारियां शुरू, कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिला समन्वय समिति का किया पुनर्गठन -
कटनी के सिलौड़ी सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगेंगे मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026 के विशेष आधार शिविर; जानें अपने क्षेत्र की तारीखें -
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026: 14 अगस्त को सिलौड़ी में लगेगा जन-समस्या निवारण शिविर; 12 पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ -
कटनी जिला अस्पताल और कलेक्ट्रेट में शुरू होंगी नई आधार किट मशीनें, कलेक्टर आशीष तिवारी ने दिए निर्देश -
CJP का बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा ‘जंतर-मंतर सीजन-2’; अभिजीत दिपके का आरोप-“दिल्ली में हॉल बुकिंग रद्द करा रही बीजेपी -
समुद्र की महाशक्ति बेबस, फारस की खाड़ी में लाचार अमेरिका; सुप्रीम लीडर मुज्तबा ख़ामेनेई का 2029 का गुप्त ‘होर्मुज प्लान’ आया सामने -
पीएम आवास योजना की किस्त के बदले ₹5,000 की घूस लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार; लोकायुक्त उज्जैन का बड़ा एक्शन -
सीएम मोहन यादव ने बहनों और बुजुर्गों के खातों में ट्रांसफर किए ₹311 करोड़; सावन व रक्षाबंधन से पहले मिला बड़ा तोहफा -
जस्टिस यशवंत वर्मा पर लगे तीनों गंभीर आरोप साबित; सरकारी आवास में मिले थे 500 के जले नोट, जांच समिति ने लोकसभा अध्यक्ष को सौंपी रिपोर्ट -
अंतरराष्ट्रीय सेक्स रैकेट की मास्टरमाइंड उज्बेकिस्तानी महिला गिरफ्तार; पुलिस से बचने के लिए कराई प्लास्टिक सर्जरी -
वेस्ट टू वंडर पार्क बनेगा ‘ऑक्सीजन हब’; मियावकी पद्धति से विकसित होगा सघन शहरी जंगल, निगमायुक्त ने दिए निर्देश -
टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकता है ‘इंसुलिन रेजिस्टेंस’; डॉक्टर कुणाल सूद से जानें शरीर में दिखने वाले ये 6 गंभीर संकेत -
बांग्लादेश दौरा टलना लगभग तय- भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का ऐलान; 13 सितंबर से दिल्ली में खेले जाएंगे मैच -
‘शायद मैं सबसे अहम राष्ट्रपति हूँ, इसलिए धमकियां मिलती हैं’; तुर्की दौरे पर अचानक विमान बदलने के खुलासे पर बोले डोनाल्ड ट्रंप -
मध्य प्रदेश में घटिया सड़क निर्माण पर बड़ी कार्रवाई; 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, रतलाम के अफसरों को मिला इनाम -
इंस्टाग्राम पर प्यार, स्टेशन पर शादी और फिर मौत; काली मंदिर जाने के दौरान अचानक बिगड़ी दुल्हन की तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम -
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट 300 फीट नीचे गिरने के मामले में बड़ा खुलासा; पायलट के टेस्ट में गांजेकी पुष्टि, केबिन क्रू ने दर्ज कराई ‘नशे’ की शिकायत -
राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO की तलाश तेज; 5300 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट, IAS-IPS और पूर्व सैन्य अफसरों के हुए इंटरव्यू
