भोपाल : मध्यप्रदेश में संचालित पुस्तकालयों के सुदृढ़ीकरण के लिए तीन करोड रुपए का प्रावधान किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार प्रदेश के 36 जिला मुख्यालयों में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय पुस्तकालयों का संचालन किया जा रहा है।
इसके अलावा भोपाल में मौलाना आजाद केन्द्रीय पुस्तकालय और स्वामी विवेकानंद लायब्रेरी का भी संचालन किया जा रहा है। इनके सुदृढ़ीकरण के लिये इस वर्ष करीब 3 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन योजना में चयनित जिला पुस्तकालय, खण्डवा के उन्नयन के लिये 18 लाख 50 हजार रुपये और इंदौर के अहिल्या केन्द्रीय पुस्तकालय के उन्नयन के लिये करीब 22 लाख रुपये मंजूर किये गये हैं।
प्रदेश के इन 36 जिलाें में लायब्रेरी सुदृढ़ीकरण के लिए3 करोड की राशि मंजूर

