Site icon Yashbharat.com

प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनों को रोका, बसों में की तोड़फोड़

hadtal

Mumbai Bandh Live: महाराष्ट्र के पुणे में सोमवार (1 जनवरी) को भीम कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ मनाने जुटे लाखों दलितों की मराठा संगठनों से हिंसक झड़प होने के बाद दलित समुदाय ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया है।

इस हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई और कई घायल हो गए थे। सैकड़ों की तादाद में गुस्साए लोगों ने मुलुंद, चेम्बुर, भांडुप, विख्रोली के रमाबाई आंबेडकर नगर और कुर्ला के नेहरू नगर में ट्रेन अॉपरेशंस को रोक दिया। पुणे के हड़पसर और फुर्सुंगी में बसों के साथ तोड़फोड़ की गई है। इसके चलते एहतियात के तौर पर अहमदनगर और औरंगाबाद जाने वाली बसों को रद्द कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मारे गए युवक के परिवार वालों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की भी घोषणा की। इस मामले पर केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि उन्होंने मोरेगांव हिंसा को लेकर फडणवीस से बात की है। उन्होंने कहा, ”मैंने उनसे घटना की जांच कराने की मांग की और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एक्शन लिए जाने के लिए भी कहा, ताकि ऐसी घटनाएं बार-बार न हों”।

दूसरी ओर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लक्ष्मी गौतम ने कहा, ”यहां समूह में लोग मौजूद हैं, जो रास्ता रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस अब तक उन्हें हटाने में कामयाब रही है”।

Exit mobile version