jabalpur

प्रत्याशियों से ज्यादा निर्वाचन आयोग का हो गया खर्चा

जबलपुर ,नगर प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 6 माह से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गली-मोहल्लों में लगने वाले बैनर-पोस्टर, प्रचार अभियान से जुड़े कार्यक्रमों के लिए 2 करोड़ रुपए मिलना बताया गया। इस राशि के अलावा नगर निगम प्रशासन ने भी अपने स्तर पर मैराथन का आयोजन किया। इसी तरह मतदाता जागरुकता के लिए लाखों रुपए के कार्यक्रम आयोजित हो चुके हैं। मतदान दलों के लिए तैनात 570 से ज्यादा बसों का किराया और डीजल, मॉनिटरिंग करने वाले गठित दलों के 300 से ज्यादा वाहन, अधिकारियों के वाहनों के डीजल के लिए तकरीबन 50 से 75 लाख तक खर्च बताया जा रहा है। 2128 मतदान केंद्रों की पुताई, मरम्मत, रैम्प निर्माण जैसे कार्य पूरे करने ही 1 करोड़ से ज्यादा का खर्च हो चुका है।213 केंद्र पर सीसीटीवी से लाइव प्रसारण, 308 केंद्र पर सीसीटीवी से निगरानी करना। वीडियोग्रॉफी, कैमरामैन आदि से जुड़े खर्च ही 1 करोड़ के पार पहुंच चुका है। मतदान दलों, सुरक्षा में तैनात जवानों के लिए 27 और 28 नवंबर को भोजन,चाय-नाश्ते का खर्च ही लाखों रुपए हो चुका है।्रमतदान दलों को सामग्री वितरित करने से पहले बकायदा एमएलबी स्कूल परिसर में टेंट, कुर्सी, टेबल, रोशनी का इंतजाम करने में ही लाखों रुपए खर्च करने पड़े।

Leave a Reply

Back to top button