Site icon Yashbharat.com

प्रणव मुखर्जी को बेटी शर्मिष्ठा ने दी नसीहत, क्या कहा जानिए

pranab mukherjee daughter 06 06 2018

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा को पिता का संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए नागपुर जाना पसंद नहीं आया। पूर्व राष्ट्रपति की बेटी और कांग्रेस की नेता ने बुधवार को कहा कि उनके पिता भाजपा और संघ को झूठी कहानियां गढ़ने का मौका देने गए हैं। उनका भाषण तो भुला दिया जाएगा, लेकिन तस्वीरें संभाल कर रखी जाएंगी।

बुधवार देर शाम किए गए ट्वीट में शर्मिष्ठा ने उम्मीद जताई है कि पूर्व राष्ट्रपति महसूस करेंगे कि किस तरह भाजपा का “डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट” काम करता है। वह अपनी यात्रा से भाजपा और आरएसएस को झूठी कहानियां गढ़ने का पूरा मौका देने जा रहे हैं। उन्होंने अपने पिता को इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेने के परिणामों के बारे में सचेत भी किया है।

शर्मिष्ठा का गुस्सा यह अफवाह उड़ने के बाद फूट पड़ा जिसमें कहा गया है कि वह भाजपा में शामिल होने जा रही हैं। उन्होंने अफवाहों का खंडन किया और कहा कि यह भाजपा के डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट का कारनामा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके लिए कांग्रेस के बजाय राजनीति को ही अलविदा कहना बेहतर रहेगा। दिल्ली कांग्रेस के प्रमुख अजय माकन ने भी शर्मिष्ठा के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों का खंडन किया है।

Exit mobile version