प्रकाशोत्सव, गुरुपर्व समारोह की धूम मची
शवाजी मैदान में गुरुनानक जयंती
जबलपुर,यभाप्र। सिक्ख सम्प्रदाय के प्रवर्तक, जगतगुरु गुरुनानक देव का 549वां प्रकाशोत्सव, गुरुपर्व समारोह की धूम मची है। सदर स्थित शिवाजी मैदान में सुबह 9 बजे से ही धार्मिक आयोजन शुरू हो गए है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में सुबह से ही पहुंचने लगे थे। आज दिनभर गुरु का लंगर चलाया जाएगा तथा जनप्रतिनिधियों और सेवादार सम्मानित होंगे। मीडिया प्रभारी प्रदीप सिंह भोगल के अनुसार रात्रिकालीन तीसरा और अंतिम कीर्तन दरबार गुरुद्वारा मढ़ाताल मैदान में शाम 7 बजे से आरंभ होकर अर्धरात्रि 12.45 बजे तक चलेगा। प्रधान प्रतापसिंह विरदी, गुरदेवसिंह रील, कुलदीपसिंह बंसल, एमएस नागी सहित गुरुपर्व समिति ने साध संगत और श्रृद्धालुओं से उपस्थिति की अपील की है। समारोह में देश के कोने-कोने से रागी जत्थे व प्रचारक नगर में आ चुके हैं। इनमें रागीजत्था भाई त्रिलोक सिंह जगाधरी वाले पंजाब, गुरुवाणी मीमांसक ज्ञानी भाई हरजीत सिंह मारकंडा वाले, रागी जत्था भाई गुरदेव सिंह पटियाला पंजाब एवं रागीजत्था भाई नरिन्दर सिंह आदि शिरकत करेंगे। सुबह नगर और उपनगरी क्षेत्र के गुरुद्वारों से कीर्तनी प्रभातफेरियां निकालकर गुरुनानक जन्मोत्सव का संदेश दिया गया। आज कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील प्रधान स. प्रताप सिंह विरदी, गुरुदेव सिंह रील, वन्टू भैया, कुलदीप सिंह बंसल,एमएस नागी, अवतार सिंह बंगा आदि ने की है।

