घटना सोमवार को हुई, जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पति अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अशोक कुमार शराब बनाने का काम करता था और इस मामले में उसे पहले गिरफ्तार किया गया था।

सोमवार को 28 वर्षीय खुशबू देवी पुलिस पहुंची और वहां उसने अपने पति अशोक कुमार व उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि अशोक और उसके भाई ने कोई नशीला पदार्थ उसके खाने में मिला दिया और जब वह बेहोश हो गई, तो दोनों ने मिलकर उसके बाल काट दिए।

खुशबू देवी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अशोक कुमार और उनके भाई मनोज कुमार के खिलाफ आईपीसी धारा 323, 328, और 509 के तहत केस दर्ज किया है। इस जोड़े ने नौ साल पहले शादी की थी और उसके दो बच्चे थे। निगोही पुलिस के एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि अवैध शराब बनाने के लिए अशोक के खिलाफ पहले ही मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था।

महिला की शिकायत के आधार पर हमने अशोक और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला ने शिकायत में कहा कि रविवार की शाम को बहन के घर से लौटने के बाद मेरे पति ने मुझे अपने शरीर बेचकर पैसे लाने को कहा। मैंने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया और दूसरे कमरे में चली गई। जब मैं सोमवार को उठी, तो बच्चों ने मुझे बताया कि मैं रात को खाने के तुरंत बाद बेहोश हो गई थी। इसके बाद मेरे पति और उसके भाई ने मेरा सिर घोंट दिया।