Site icon Yashbharat.com

पैंसेजर ट्रेन में चोरी की योजना बनाते दो धराये

14 city 19

कब्जे से हजारों के मोबाइल सहित चोरी के उपकरण बरामद
जबलपुर नगर संवाददाता। जीआरपी ने पैंसेजर ट्रेन में चोरी की योजना बनाते दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक रेल विनीत जैन के निर्देशन में जीआरपी कर्मियों को कड़े निर्देश देते हुये ट्रेन व प्लेटफार्मो में सख्त नजर रखने के आदेश जारी किये गये है जिसके चलते बीती रात गाडरवारा जीआरपी को उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी । जब दो शातिर चोर करेली स्टेशन के प्लेटफार्म एक में भुसावल -कटनी पैंसेजर ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिये संदिग्ध हालत में खड़े हुये थे इसी दौरान गाडरवारा जीआरपी को मुखबिर खास से सूचना मिलते ही वह तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंची जहां पर पूर्व से खड़े दोनों शातिर चोरों ने जीआरपी को आते देख भागने का प्रयास किया किन्तु बाद में जीआरपी ने उन्हें घेरांबदी कर दबोच लिया जिनके पास से चोरी करने के उपकरण बरामद कर प्रारंभिक कार्रवाई करने के बाद पूछताछ जारी है पकड़े गये आरोपियों में से एक विरूद्ध जबलपुर जीआरपी में चोरी के मामले भी दर्ज है जिसकी काफी दिनों से जीआरपी द्वारा तलाश की जा रही था वहां दूसरे आरोपी के विरूद्ध भी गाडरवारा जीआरपी में मामले दर्ज है। उक्त कार्रवाई पुलिस रेल विनीत जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी बीपी पांन्डेय,एलपी झारिया,विष्णु पासी,योगेश पचौरी,विमलेश ठाकुर,ओमप्रकाश एवं कली राम पवार द्वारा की गई।
इस संबंध बीती रात रेलवे स्टेशन करेली में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई की रेलवे स्टेशन करेली में नेम बोर्ड के पास दो संदिग्ध लड़के ट्रेन में चोरी करने की योजना बना रहे थेए मुखबिर की सूचना तस्दीक की गई तो सही पाई गई घेराबंदी करके आरोपी नंबर वन पवन कुछ बंधिया पिता सिन्नर कुछ बंधिया उम्र 20 साल निवासी हनुमान ताल वार्ड करेली थाना जिला नरसिंहपुर 2 विवेक कुछ बंधिया पिता विजय कुछ बंदियों उम्र 20 साल राजेंद्र वार्ड थाना करेली जिला नरसिंहपुर को पकड़ा गया संदेह होने पर तलाशी ली गई जो पवन कुछ बंधिया के कब्जे से एक चेन कटर एवं एक लोहे की आरी एवं आरोपी विवेक कुछ बंधिया के कब्जे से एक पेचकस एवं एक चाबी का गुच्छा मेला तो अपराध धारा 401 के तहत पाया गया जो मौके पर जप्त किया गया बाद में दोनों आरोपियों की तलाशी में पवन कुछ बनिया की पेंट की जेब से 3 मोबाइ एवं आरोपी विवेक कुछ बंधिया के कब्जे से 3 मोबाइल जप्त किये गये जिसका कुल मशरूका 94300 है दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराधपंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

Exit mobile version