katni

पेड़ से टकराई बस, 10 घायल

कटनी। कैमोर से सवारिया लेकर कटनी आ रही एक निजी यात्री बस कैमोर व विजयराघवगढ़ के बीच तेज रफ्तार में बहककर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण उसमें सवार महिलाओं व बच्चों सहित लगभग दस लोग घायल हो गए। सभी घायलों को विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है तथा हालत सुधार पर है।katni 2

इस संबंध में हासिल जानकारी के मुताबिक गुप्ता बस सर्विस की निजी यात्री बस क्रमांक एम.पी.21पी-0156 रोज की तरह आज सुबह कैमोर से सवारियां लेकर कटनी के लिए रवाना हुई। बताया जाता है कि कैमोर व विजयराघवगढ़ के बीच ग्राम देवरी मझगवां के समीप तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और बहककर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। जिसके कारण उसमें सवार महिलाओं व बच्चों सहित लगभग दस लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को विजयराघवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर आई। जहां सभी को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। सभी घायलों की हालत उपचार के बाद सुधार पर है।

katni 3
क्लीनर चला रहा था बस
एक जानकारी में सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के समय बस को क्लीनर चला रहा था जबकि कुशल चालक बस में ही बैठ कर आराम कर रहा था। नौसिखिया क्लीनर तेज रफ्तार बस को नियंत्रित नहीं कर सका और वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा
उधर सूत्रों ने यह भी बताया कि गुप्ता बस सर्विस की अधिकांश बसे जर्जर व कंडम हालत में होने के साथ ही 15 से 20 साल पुरानी है। इसके बावजूद इन बसों को फिटनिस प्रमाण पत्र दे दिया जाता है। सूत्रों ने बताया कि जर्जर बस का स्टेयरिंग फेल होने की वजह से यह हादसा हुआ है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply