Site icon Yashbharat.com

पेट दर्द से परेशान युवक ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया, इलाज के दौरान मौत

09 01 2021 bhandara hospital fore

कटनी। पेट दर्द से परेशान एक युवक ने चूहा मार दवा का सेवन कर लिया जिसकी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। युवक का नाम विवेक तिवारी था जो स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम खिरहनी निवासी बताया गया है। विवेक काफी दिनों से पेट दर्द की समस्या से जूझ रहा था, जिससे परेशान होकर युवक ने 7 दिसंबर को चूहे मार दवा का सेवन कर लिया। देर शाम इलाज के लिए स्लिमानाबाद स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी बिगड़ती हालत के चलते कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हालांकि, युवक ने दो दिन बाद ही इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए अस्पताल चौकी प्रभारी आरडी पोर्ते ने बताया कि सुबह सात बजे 22 वर्षीय युवक विवेक तिवारी पिता श्याम किशोर तिवारी की इलाज दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना एसडीएम को देते हुए मर्ग कायम कर लिया है, जिसकी जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version