Site icon Yashbharat.com

पेट्रोल डीजल की कीमतों पर मिलेगी 1 रुपये की राहत, सरकार ने दिया यह आदेश

mcms 19

नई दिल्लीः पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता के लिए एक राहत भरी खबर है। आम जनता पर बोझ कम करने के लिए सरकार ने तेल विपणन कंपनियों को तेल की कीमतें कम करने के लिए कहा है। सरकार नें तेल कंपनियों को 1 रुपए प्रति लीटर का भार उठाने को कहा है। इसका मतलब है जनता के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत 1 रुपए घट जाएगी।

ता दें कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल, डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में कच्चे तेल के दाम बढ़ने के कारण कई शहरों में पेट्रोल 80 रुपए प्रति लीटर और डीजल 70 रुपए प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है।


आज ऐसा है पेट्रोल और डीजल का भाव
बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल का दाम 73.98 रुपए, कोलकाता में 76.69 रुपए, मुंबई में 81.83 रुपए और चेन्नई में 76.75 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है। डीजल की बात करें तो बुधवार को दिल्ली में इसका दाम 64.96 रुपए, कोलकाता में 67.65 रुपए, मुंबई में 69.17 रुपए और चेन्नई में 68.53 रुपए प्रति लीटर दर्ज किया गया है।  

Exit mobile version