Site icon Yashbharat.com

पूर्व सीएम कमलनाथ के भूमि पूजन का पत्थर तोड़े जाने की घटना पर पीसी शर्मा ने कलेक्टर से जताया आक्रोश

wp 1610304572755886924049101985653

सागर। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और नगर निगम चुनाव के सागर प्रभारी श्री पी सी शर्मा ने मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा किए गए रजौ आ हाई स्कूल के भूमि पूजन का पत्थर तोड़े जाने की घटना पर कलेक्टर से चर्चा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के कांग्रेस कार्यालय में पहुंचने के दौरान उनके संज्ञान में लाया गया कि सागर शहर से लगे हुए ग्राम रजौआ में हाई स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम के समय वहां पहले से लगे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के भूमि पूजन के पत्थर को तोड़ दिया गया है।

इस घटना को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी के संज्ञान में लाए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं जाने की घटना पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने तीखा गुस्सा जाहिर किया।

उन्होंने तत्काल ही जिला कलेक्टर दीपक सिंह से मोबाइल फोन पर चर्चा कर घटना का विरोध करते हुए इसे संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ और गैरकानूनी ठहराया।

उन्होंने अपनी चर्चा में कलेक्टर से दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। कलेक्टर दीपक सिंह ने घटना को संज्ञान में लाने की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि उक्त घटना में एफ आई आर दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए गए हैं।

Exit mobile version