Site icon Yashbharat.com

पूर्व सीएम अशोक गहलोत को ट्विटर पर धमकी देने वाला युवक गोरखपुर से गिरफ्तार

ashok gahlot

इलाहाबाद । राजस्थान पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के संगठन महामंत्री अशोक गहलोत को ट्विटर पर धमकी देने वाले शख्स को सोडाला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार किया है. गत 9 अप्रैल को अशोक गहलोत ने ट्वीट कर 10 अप्रैल को होने वाले भारत बंद के दौरान लोगों से शांति बरतने की अपील की थी. इसी ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए प्रभाकर पांडे नामक युवक ने लिखा था कि अगर कोई गहलोत के घर पर हमला करेगा तो उसे 10 लाख रुपए दिए जाएंगे. पूछताछ में खुलासा हुआ है कि प्रभाकर पांडे नाम का यह युवक 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान हुई हिंसा से आक्रोशित था.

इस मामले में सबसे पहले अशोक गहलोत की मीडिया टीम के प्रमुख लोकेश शर्मा ने ई-मेल के जरिए पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी. शिकायत के मिलते ही जयपुर पुलिस हरकत में आग गई थी. इसके बाद गहलोत के निजी सचिव देवाराम सैनी ने जयपुर पुलिस कमिश्नर को लिखित में शिकायत दी थी.

मामले की जांच में जुटी साइबर क्राइम की टीम ने ट्वीट करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई और बाद में सोडाला पुलिस थाने में कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया. आरोपी की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम गोरखपुर गई और आरोपी को गिरफ्तार कर ले आई.

गिरफ्तार युवक प्रभाकर पांडेय ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह 2 अप्रैल भारत बंद के दौरान हुई हिंसा से आक्रोशित था. इसलिए उसने पूर्व सीएम के ट्विटर पर ऐसी बात लिख दी थी. प्रभाकर ने बताया वह गहलोत से माफी भी मांगना चाहता था, लेकिन तब तक उसका ट्विटर हैक हो गया था.

Exit mobile version