Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत गम्भीर, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जा रहे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सुप्रीमो अजीत जोगी की तबीयत मंगलवार शाम को अचानक और बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया है। अस्‍पताल में बड़ी संख्‍या में जोगी के प्रशंसक जमा हो गए हैं।

फेफड़े और ब्लड में इंफेक्शन की वजह से उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रहा है, यही वजह है कि उन्हें दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। दिल्ली से एयर एंबुलेंस रायपुर मंगाई गई है। उन्हें मंगलवार रात ही दिल्ली शिफ्ट किया जा रहा है, जहां डॉ. नरेश त्रेहन की देखरेख में उनका इलाज होगा। इसके लिए रामकृष्‍ण अस्‍पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

renu jogi1

जोगी को 24 मई को सर्दी, खांसी, बुखार के कारण रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां जांच में निमोनिया की पुष्टि हुई। अस्पताल संचालक डॉक्टर संदीप दवे के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन मंगलवार शाम 5.30 बजे एकाएक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी।

hospital raipur

इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें दिल्ली ले जाने का निर्णय लिया। डॉक्टर्स की एक टीम उनके साथ दिल्ली जाएगी। पिछले दिनों जोगी की स्थिति में सुधार के बाद उन्हें आईसीयू से बाहर निकाल लिया गया था। मंगलवार को उन्हें व्हीलचेयर पर अस्पताल के अंदर गलियारे में घुमाया भी गया।

hospital raipur1

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के टीबी एंड चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. गिरीश अग्रवाल के मुताबिक जोगी लंबे समय से व्हीलचेयर पर हैं, मूवमेंट कम होता है। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है। संक्रमण कंट्रोल हो जाएगा। फेफड़े काम कर रहे हैं। वे इशारों में बात कर रहे हैं, चीजें समझ भी रहे हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply