jabalpur

जबलपुर पूर्व विधानसभा से लखन घनघोरिया के नाम पर मोहर

जबलपुर. पूर्व विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने लखन घनघोरिया के नाम पर अपनी मोहर लगाकर तमाम अटकलों को विराम दे दिया. कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा दीपावली की रात जारी लिस्ट में 29 नामों में से एक नाम लखन घनघोरिया का भी है. अब केवल उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार लोगों को बेसब्री से है. उम्मीद की जा रही थी कि आज जारी लिस्ट में पूर्व विधानसभा के साथ ही उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी का चयन भी हो जाएगा लेकिन वर्तमान जारी लिस्ट में उत्तर मध्य के प्रत्याशी का नाम मौजूद नहीं होने के चलते, कहा जा सकता है कि अभी एक-दो दिन और इंतजार करना होगा.

Leave a Reply

Back to top button