jabalpur

पूर्व विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर ने भरा नामांकन

जबलपुर। पूर्व विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अंचल सोनकर ने भारी संख्या में अपने समर्थकों के साथ जिलाध्यक्ष कार्यालय पहुंचकर नामांकन फॉर्म जमा किया। नामांकन फॉर्म भरने आए अंचल सोनकर अस्वस्थ दिखाई दिए। इन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पिछले 30 वर्षों से वे क्षेत्र का प्रतिनिधित्व विधानसभा में कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिलने के सवाल पर कहा कि, कांग्रेस की रीति नीति से मध्य प्रदेश की जनता वाकिफ है और जबलपुर की जनता के दिल में कांग्रेस के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं भाजपा के अन्य दावेदारों के विरोध से पड़ने वाले प्रभाव को वह ज्यादा तवज्जो नहीं देते, हर बार चुनाव के पूर्व विरोध की बयार बहती है, लेकिन अंत में सभी एकजुट होकर विजय के लिए प्रयासशील हो जाते हैं।

Leave a Reply

Back to top button