Latestराष्ट्रीय

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मौत की अफवाह उड़ी, बेटी शर्मिष्ठा बोलीं- ये झूठ है, हालत में थोड़ा सुधार

ई दिल्ली: ब्रेन क्लॉट सर्जरी के बाद देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. इसी बीच उनकी मौत की झूठी अफवाह उड़ गई. अब उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति की मौत की खबर झूठी है. हालांकि उनकी तबीयत में मामूली सुधार है.

 

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर हैं. सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने बुधवार को एक बयान में कहा, ”प्रणब मुखर्जी की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है. इस समय उनकी हालत रक्त प्रवाह के लिहाज से स्थिर है और वह वेंटिलेटर पर हैं.”

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम