jabalpur

पूर्व क्षेत्र विधायक ने कांग्रेस कार्यकर्ता को दी धमकी, कहा जमीन में गाड़ देंगे

जबलपुर. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा व कांग्रेस के दावेदारों के नामों की घोषणा में भले ही देर हो लेकिन चुनाव के पहले इन दोनों दलों के संभावित व मजबूत दावेदारों के बीच तनातनी शुरु हो गई है, आज यहां पर एक मामला जमकर चर्चाओं में है, जिसमें पूर्व क्षेत्र के विधायक  ने कांग्रेस के कार्यकर्ता को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा. मोबाइल फोन पर दी गई धमकी की शिकायत पीए ने एसपी अमित सिंह से की है, जिसपर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है.

गौरतलब है कि हर बार की तरह इस बात की पूर्व विधानसभा क्षेत्र पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष नजर है, जहां पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी. सूत्रों के अनुसार पूर्व क्षेत्र के विधायक ने मोबाइल फोन पर कांग्रेस के कार्यकर्ता व पूर्व विधायक के खास को धमकी भरे स्वर में कहा कि जमीन में जिंदा गाड़ दूंगा, अपने काम से काम रखो. इस धमकी से भरा आडियो सोशल मीडिया वाट्सएप पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने भी सुना वह स्तब्ध रह गया.

हालांकि मोबाइल फोन पर दी गई धमकी की शिकायत पीए ने एसपी अमित सिंह से की है, जिसपर पुलिस ने मामले में जांच शुरु कर दी है. गौरतलब है कि जबलपुर की 8 विधानसभा सीटों में सबसे ज्यादा संवेदनशील यही सीट है, जहां पर सर्वाधिक संवेदनशील मतदान केन्द्र है, जहां पर चुनावों के दौरान झगड़े होना आमबात सी हो गई है. हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की नजर इसी क्षेत्र पर है, जहां पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की जाएगी.

Leave a Reply

Back to top button