पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले: भोपाल, ग्वालियर, शहडोल, सागर सहित इन जिलो के अफसरों के Transfer आदेश जारी किये गए हैं ।मप्र सरकार ने शुक्रवार को पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेश के अनुसार ग्वालियर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी श्रीनिवास वर्मा को पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल ग्वालियर रेंज बनाया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल अभय सिंह को पुलिस महानिरीक्षक विशेष सशस्त्र बल रेंज भोपाल और पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार मप्र भोपाल बनाया गया है।
उपपुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज कृष्णावेनी देसावतु को चंबल रेंज की उप पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। उप पुलिस महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर रेंज बनाया गया है।
उप पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट रेंज मुकेश कुमार श्रीवास्तव को उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज बनाया गया है।
