Site icon Yashbharat.com

पुलिस फर्जी बिलों से सोनिया शर्मा की गाड़ि‍यों में भरवाती थी पेट्रोल

Bhopal grl

इंदौर। एडीजी की फर्जी बहन की खातिरदारी में अफसरों ने जमकर फर्जीवाड़ा किया। पुलिस लाइन से बगैर लिखा-पढ़ी के गनमैन-ड्राइवर तो भेजे वहीं निजी और सरकारी गाड़ियों में फर्जी बिलों से जमकर पेट्रोल व डीजल भी भरवाते गए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें सिपाही कार (सरकारी) का दरवाजा खोलता हुआ दिखाई दे रहा है।

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक सोनिया शर्मा उर्फ दीदी (24) से सदर बाजार और तेजाजी नगर थाने की टीम पूछताछ में जुटी है। उसके एसबीआई, यूको और कैनरा बैंक में तीन खातों और भोपाल में प्लॉट व निर्माणाधीन मकान की जानकारी मिली है। यह पता लगाया जा रहा है कि सोनिया ने प्रॉपर्टी, कार, लैपटॉप और मोबाइल कैसे खरीदे। उसकी आय का स्रोत क्या था। उधर सोनिया के बारे में यह भी जानकारी मिली है कि वह फ्लाइट से टूर करती थी। मलाईदार थानों में पदस्थ टीआई और सीएसपी उसके लिए टिकट बुक करवाते थे।

सोनिया जिस बिल्डर वलजिंदरसिंह छाबड़ा की विवादित जमीन के लिए तेजाजी नगर टीआई गिरीश कवरेती को धमका रही थी, उससे भी फ्लाइट में ही मुलाकात हुई थी। सोनिया ने छाबड़ा को बताया कि वह एडीजी अजय शर्मा की बहन है। उनसे संबंधित किसी भी तरह के काम करवा सकती है। छाबड़ा ने उससे कहा कि लिंबोदी की जमीन का विवाद चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए और सोनिया ने छाबड़ा के ऑफिस पर उठक-बैठक शुरू कर दी।

बताया जाता है कि उसने छाबड़ा से मोटी रकम ली और टीआई को उसके पक्ष में काम करने के लिए धमकाया। इसी तरह तीन अन्य कारोबारियों से भी ताल्लुकातों का खुलासा हुआ है। उधर गुरुवार को सोनिया का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह सरकारी कार में जिम जाते दिखाई दे रही है। वर्दी पहने एक गनमैन कार का गेट खोल रहा है। वह दनदनाते हुए जिम में प्रवेश करती है। बताया जाता है कि सोनिया की खिदमत में लगी गाड़ियों में पुलिस पेट्रोप पंप से डीजल और पेट्रोल भरवाया जाता था। अफसर इसकी इंट्री फर्जी बिलों में दर्शा देते थे। इस मामले में एसपी (मुख्यालय) मो.यूसुफ की भी लापरवाही सामने आई है।

मैस इंचार्ज सस्पेंड, असिस्टेंट कमांडेंट ने सौंपी रिपोर्ट

गुरुवार को अफसरों ने मैस इंचार्ज देवेंद्र विश्वकर्मा की लापरवाही मानते हुए सस्पेंड कर दिया। उधर असिस्टेंट कमांडेंट पंकज शर्मा ने पूरे मामले की रिपोर्ट आईजी राकेश गुप्ता को सौंपी है। वहीं अफसरों को यह भी जानकारी मिली है कि पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र शुक्ला (लाइन ऑफिसर) हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, संदीपसिंह बैस (लाइजिनिंग ऑफिसर), सिपाही अंकिता, अनिता व सुनीता भी सोनिया के संपर्क में थी। सभी उसे सैर के लिए ले जाने व सरकारी सुख-सुविधाएं देने में मदद करते थे।

इन बड़े अफसरों के कारण फटकार खाते थे टीआई

कारण : इन्होंने ही सोनिया को पुलिस ऑफिसर मैस में कमरा दिलवाने की शुरुआत की। कई बार सोनिया इनके पारिवारिक सदस्य की तरह रही।

कारण : एडीजी और उनकी पत्नी के संपर्क में रही। छोटे अफसरों ने कई बार उनके साथ भी देखा।

कारण : सरकारी गाड़ियों और ड्राइवरों के रिकॉर्ड को नहीं जांचा।

कारण : पुलिस ऑफिसर्स मैस में ठहरने वालों की जानकारी नहीं रखी।

कारण : सीएसपी पुलिस ऑफिसर मैस में मिलने जाती थी। सोनिया उनके ऑफिस तक आती थी।

इन अफसरों ने भी लापरवाही का फायदा उठाया

फ्लैट की सर्चिंग में मिली आठ पेन ड्राइव

पुलिस ने बुधवार को सोनिया के फ्लैट में सर्चिंग की। यहां से आठ पेन ड्राइव बरामद हुई हैं। उसकी कॉल डिटेल में डीजीपी, एडीजी, आईजी व एसपी स्तर के 480 अफसरों के नंबर मिले हैं। उधर पूछताछ में सोनिया ने यह भी बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व वह राजकीय अतिथि बनकर सरकारी रेस्ट हाउस में ठहरी थी। इस दौरान कर्मचारियों से विवाद हुआ और पुलिस ने पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था।

Exit mobile version