पुलिस ने 26 नग अवैध रूप से ले जाए जा रहे गौवंशीय जानवर पकड़े
पन्ना ब्यूरो थाना बृजपुर मे ट्रक क्र0 सीजीः10-डब्लू 0940 मे अवैध रूप से 26 नग गौवंशी बछड़ों को क्रूरता पूर्वक भरकर कत्ल करने के उद्देश्य से परिवहन करते पाये गये जिन्हे थाना प्रभारी ब्रजपुर एवं चौकी प्रभारी पहाड़ी खेरा द्वारा जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया है गौवंश हत्या प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाई कर ट्रक को भी जप्त किया गया है । इस मामले में आरोपी उत्तम कुशवाहा निवासी सतना , मानवेंद्र पाल निवासी कानपुर देहात उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है ।

