jabalpur

पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जबलपुर आगमन और चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने बीति रात बेलबाग बेलबाग, कोतवाली,हनुमानताल, गोहलपुर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की जांच की। कलेक्टर छबि भारद्वाज के और एस पी अमित सिंह के ने स्वंय मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ इन थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान की समीक्षा की। अभियान के दौरान कलेक्टर, एसपी ने बेलबाग थाने से हनुमानताल, कोतवाली, गोहलपुर क्षेत्रों में भ्रमण किया। तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान पर अपनी बारीक नजर रखी। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल ने चार पहिया वाहनों की सघन जांच की इस दौरान बेलबाग थाना प्रभारी दिनेश जोशी, कोतवाली सीएसपी दीपक मिश्रा और कोतवाली थाना प्रभारी सहित गोहलपुर थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। पिछले दिनों पूर्व क्षेत्र में हुए विवाद के चलते पुलिस सर्तकता बरत रही है ।

Leave a Reply

Back to top button