Thursday, May 21, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

पुरानी रंजिश: खुलेआम तलवारबाजी से भोपाल के इस इलाके में दहशत

भोपाल। पुराने शहर में दो गुटों में तलवारें और चाकू चल गई। पुतली घर चौराहा, पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया। हमले में आरोपितों ने एक युवक की दो उंगलियां कट दी। घटना की सूचना के पौन घंटे बाद स्थानीय पुलिस पहुंची, तब तक आरोपी भाग निकले। टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक ओर से हत्या के प्रयास और दूसरे पक्ष की ओर से मारपीट का मामला दर्ज किया है।

सीएसपी नागेंद्र पटैरिया के मुताबिक इंद्रा नगर निवासी रिजवान गोल्डन इलाके का निगरानी बदमाश है। उसका शाहवर से पुराना विवाद है। बुधवार दोपहर तीन बजे रिजवान के भाई फैजान और माजिद पुतली घर के पास खड़े थे, तभी वहां पर शाहवर अपने दो-तीन साथियों को लेकर पहुंचा। पुरानी रंजिश को लेकर दोनों पक्षों की ओर से तलवारें और चाकू निकल आई और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में माजिद के हाथ की दो उंगलियां कट गई और दो लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि माजिद और फैजान का पूर्व आपराधिक रिकार्ड है।

घटना के बाद इलाके में खुलेआम तलवारबाजी होने से दहशत फैल गई। सूचना मिलने के पौन घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तब तक आरोपी भाग चुके थे। देर शाम को माजिद की शिकायत पर शाहवर व अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट का मामला दर्ज किया गया। वहीं शाहवर की शिकायत पर फैजान, माजिद के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply