Saturday, April 25, 2026
Latest:
katni

5 परिवीक्षाधीन नायब तहसीलदारों की पदस्थापना, जानिए कौन कहां हुआ पदस्थ

कटनी। जिला प्रशासन ने पीएससी परीक्षा पास किये 5 अभ्यर्थियों को नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ किया है। परिवीक्षाधीन यह अधिकारी अगले 6 माह तक बतौर नायब तहसीलदार तहसीलों में पदस्थ होकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

कलेक्टर कटनी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक ऋषि गौतम को तहसील रीठी, श्रीमती हेमांग प्रिया श्रीवास्तव को तहसील बड़वारा, रविन्द्र कुमार पटैल को तहसील मुड़वारा, जितेंद्र कुमार पटैल को तहसील बड़वारा तथा सुरेश कुमार सोनी को तहसील विजयराघवगढ़ में पदस्थ किया गया है।

इन सभी को तहसील न्यायालय में उपस्थित होकर आगामी आदेश तक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये कहा गया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply