Site icon Yashbharat.com

LIVE: जबलपुर एअरपोर्ट पहुंचे पीएम मोदी, सीएम शिवराज ने किया स्वागत

Modi Shivraj

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मंडला में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन देश की 2.44 लाख पंचायतों को संबोधित करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का भी ऐलान करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं. यहां मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम मोदी का स्वागत किया. यहां से पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे मंडला जिले के रामनगर ग्राम पंचायत रवाना होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के मंडला में आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के दिन देश की 2.44 लाख पंचायतों को संबोधित करेंगे. साथ ही पीएम मोदी आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का भी ऐलान करने वाले हैं. इस कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे.

इस दौरान पीएम मोदी मंडला में आदिवासी विकास पंचवर्षीय योजना का ऐलान करेंगे. इस योजना के तहत आने वाले 5 सालों में प्रदेश को आदिवासियों के विकास के लिए केंद्र की तरफ से 2 लाख करोड़ रुपए मिलेंगे. प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद राज्य सरकार इसका प्लान बनाकर केंद्र सरकार को भेजेगी. मंडला के मनेरी औद्योगिक क्षेत्र में 120 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले IOC के LPG बॉटलिंग प्लांट का भी भूमि पूजन करेंगे.

Exit mobile version