पीएम मोदी का मंत्र: ट्विटर पर 3 लाख फालोवर बनाएं सांसद

नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज नमो एप के जरिये सांसद विधायक से बात की इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अगर सांसद के अपने इलाके के 3 लाख लोग ट्विटर पर उन्हें (सांसदों) फॉलो करने लगे तो मैं इसी तकनीक के माध्यम से सीधे उनसे बातचीत करने को तैयार हूं। विधायकों के बारे में उन्होंने कहा कि 1-2 लाख स्थानीय लोग ट्विटर पर उन्हें () फॉलो करने लगे तो उनसे भी बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘समय देने में देर हो सकती है पर मुझे स्थानीय लोगों से सीधे बात करने में आनंद आएगा’।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (रविवार) को नमो ऐप पर भाजपा के सांसदों और विधायकों को विकास का मंत्र दिया। इस संवाद के दौरान देश के कोने-कोने से सांसदों और विधायकों ने पीएम मोदी के समक्ष अपनी बात रखी और उनसे मार्गदर्शन मांगा। वहीं, पीएम मोदी ने 2019 में होने वाले आम चुनाव को ध्यान में रखते हुए सांसदों और विधायकों को ग्रामीण विकास पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। पीएम मोदी ने इस दौरान स्वच्छता अभियान और ग्राम स्वराज अभियान की सार्थकता और नए अध्यादेश को लेकर भी बातचीत की।

 

किसानों पर ध्यान देने की जरूरत –

पीएम ने सांसदों और विधायकों से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की दवाई और युवाओं की कमाई पर ध्यान केंद्रित करने का मंत्र दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है, ताकि वो और बेहतर जीवन जी सके। उन्होंने नेताओं से कम से कम एक गांव में बदलाव लाने के लिए खुद प्रयास करने को कहा। पीएम ने बताया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में इस तरह के कार्यों को बड़ी तल्लीनता से देख रहे हैं।

 

अन्ना हजारे के गांव से सीख लें –

पीएम ने सांसदों और विधायकों को गांव का विकास करने के लिए अन्ना हजारे के गांव से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने गांव की शक्ति को जगाने और विकास से उसे जोड़ने की बात कही। उन्होंने साफ-सफाई और टीकाकरण पर सांसदों और विधायकों को विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने नेताओं से कहा कि वह किसानों के लिए हो रहे कामों का प्रचार करें और 8-10 गांवों के बीच एक वेलनेस सेंटर बनाएं।

पीएम मोदी ने कहा कि हमें गांव के हर घर में एलईडी बल्ब, किसान को सोलर पंप लगवाने के लिए प्रयास करना चाहिए, जिससे उनका पैसा बचे। उन्होंने गांव में सीधे यूरिया खाद पहुंचाने की बात कही, जिससे किसानों का आने-जाने का पैसा बचे।

पीएम मोदी ने कहा कि किसानों को बीमा कराने के लिए भी प्रेरित करें। बता दें कि यह पहली बार नहीं था जब मोदी ने ऐप के जरिए बातचीत की है। पिछले कुछ समय से लगातार पीएम अपने सांसदों से संवाद कर रहे हैं।

Exit mobile version