भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राकेश सिंह को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया है. राकेश सिंह जबलपुर से भारतीय जनता पार्टी से सांसद हैं और पीएम मोदी के भरोसेमंद लोगों में से एक हैं.
राकेश सिंह केन्द्रीय कार्यकारिणी में भी रह चुके हैं. और एमपी में पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं. और उनके भाजपा संगठन से बहुत मजबूत रिश्ते है. इसके अलावा महाराष्ट्र में सह प्रभारी भी रह चुके हैं. राकेश सिंह लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक हैं और केन्द्रीय कोयला खनन एवं इस्पात संसदीय समिति के अध्यक्ष हैं. दरअसल, राज्य में कोई भी बड़ा प्रतिनिधित्व महाकौशल और विशेष रूप से जबलपुर से नहीं रहा है और यह क्षेत्र बीजेपी का सबसे मज़बूत गढ़ माना जाता है.
राकेश सिंह मध्य प्रदेश के जबलपुर से सांसद हैं. उन्होंने अपना राजनैतिक सफर जबलपुर के साइंस कॉलेज से शुरू किया था. राकेश सिंह 2004 से जबलपुर संसदीय सीट से सांसद हैं. 2014 में वो तीसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं. पिछले चुनाव में उन्होंने विवेक तनखा को शिकस्त दी थी.
राकेश सिंह का राजनीतिक सफर
– 1978-1979: साइंस कॉलेज में बी.एस.सी. प्रथम वर्ष में महाविद्यालय की कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित.
– 1979-1980: साईंस कॉजेल में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
– 1994-1995: जबलपुर टिम्बर मर्चेन्ट्स एण्ड सॉ मिल ओनर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी में सर्वाधिक मतों से निर्वाचित सदस्य
– 1994: विधान सभा चुनाव में बरगी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालक
– 1999: विधान सभा चुनाव में बरगी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के चुनाव संचालक.
– 2001: जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, जिला जबलपुर (ग्रामीण) पद पर नियुक्त
- गांव चलो-घर चलो’’ अभियान भाजपा जबलपुर जिला ग्रामीण के द्वारा प्रारंभ किया गया था जिसे पूरे देश में आंदोलन के स्वरूप् में भारतीय जनता पार्टी ने चलाया.
- 2004: जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 14/वीं लोक सभा के लिये संसद सदस्य के रूप में लगभग एक लाख मतों से विजयी
-2009: जबलपुर संसदीय क्षेत्र से 15/वीं लोक सभा के लिये संसद सदस्य के रूप में लगभग एक लाख से अधिक मतों से विजयी
– 2010: प्रदेश महामंत्री, भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश
– 2014: मध्य प्रदेश के जबलपुर से लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए

