Thursday, April 30, 2026
Latest:
FEATURED

पिता के सुसाइड से पहले लंदन जाने वाली थी कुहू, भय्यूजी ने कैंसल करवा दिया था टिकट

भोपाल। आध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज के खुदकुशी मामले रोज नए खुलासे हो रहे हैं. रविवार को पुलिस ने चार और लोगों के बयान लिए हैं. इसमें बताया गया कि भय्यूजी महाराज ने 11 जून को बेटी कुहू के लंदन जाने वाले टिकट को भी कैंसल करवाकर टिकट की तारीख आगे बढ़वाने के लिए कहा था.

दरअसल, भय्यूजी महाराज सुसाइड केस की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मनोज रत्नाकर ने महाराज की पत्नी आयुषी और बेटी कुहू सहित 20 करीबी लोगों के बयान ले लिए हैं, जिसमें पुणे आश्रम के खास सेवादार अनमोल चव्हाण भी शामिल हैं.

अनमोल के अनुसार महाराज ने बेटी कुहू के लंदन में होने वाले एडमिशन और वहां उसके ठहरने की व्यवस्था को लेकर उनसे बातचीत की थी. आत्महत्या के एक दिन पहले भी जब भय्यू महाराज पुणे जाने के लिए निकले थे तब भी अनमोल से उनकी फोन बातचीत हुई थी.

गौरतलब है मामले में जांच अधिकारी ने अब तक करीब 20 करीबी लोगों के बयान ले लिए हैं, लेकिन पुलिस को अब भी आत्महत्या का ठोस कारण पता नहीं चल पाया है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply