Saturday, May 9, 2026
Latest:
Healthफिटनेस फंडा

पिज्जा से ज्यादा हानिकारक है पिज्जा बॉक्स, कारण है हैरान करने वाला

नई दिल्ली। पिज्जा के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। बच्चों और युवाओं का तो यह फेवरेट फास्ट फूड है। आपने ऐसी बातें तो सुनी होगी कि पिज्जा खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत के लिए हानिकारक भी होता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस बॉक्स के अंदर पिज्जा रखा जाता है, वह भी कम हानिकारक नहीं है। ये पिज्जा बॉक्स आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं है। या यूं कहें तो गलत न होगा कि पिज्जा से ज्यादा नुकसान ये पिज्जा बॉक्स करते हैं।

अगर आपने गर्मागर्म पिज्जा ऑर्डर करते रहते हैं तो एक बार ये खबर जरूर पढ़ ले। जानिए क्यों और कैसे ये पिज्जा बॉक्स आपको दिक्कत दे सकते हैं:

  • पिज्जा बॉक्स हानिकारक रिसाइकल्ड मटेरियल से बना हो सकता है। भारी संभावना है कि इसमें ग्लूज, डाइज और यहां तक कि टॉक्सिक इंक हो सकते हैं जो कि पिज्जा में चले जाएं, वह भी जब गर्म हो।

  • पिज्जा बॉक्स में डायसोबूटिल फाथेलेट (डीआईबीपी) नामक एक केमिकल मौजूद हो सकता है, जो खाद्य मानक एजेंसी के अनुसार ‘मानव प्रजनन विकास पर हानिकारक प्रभाव डाल सकता है’।

ljk;kkjas;jcpijc;

  • फूड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार, पिज्जा बॉक्स में तीन पदार्थ होते हैं जो भोजन के संपर्क में आ सकते हैं और बॉक्स में कोटिंग के लिए जिम्मेदार होते हैं जो चिकनाई और नमी को रोकता है। इन तीनों में परफ्लूरोर्काइलिल एथिल होता है जो कि एक प्रकार का पेर्फ्लूरोक्साइल पदार्थ होता है जो शरीर में वर्षों तक रहने के लिए जाना जाता है और कैंसर और अन्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

  • पिज्जा डिलीवरी अक्सर गर्म पिज्जा का वादा करता है लेकिन इसके साथ हमें एक भारी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है। बॉक्स के अंदर, तापमान 60-65 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और पिज्जा कई मिनटों तक गर्म रह सकता है, इससे पैकेजिंग से खाने में टॉक्सिक सब्सटेंस जाने की संभावना बढ़ जाती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply