Site icon Yashbharat.com

पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक एवं निरीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, मिला आश्वासन

yashbharatnew

जबलपुर। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक एवं निरीक्षक संघ मध्य प्रदेश द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विभाग के आयुक्त सह सचिव श्री एमके अग्रवाल को ज्ञापन दिया गया.

ज्ञापन में विभाग के संभागीय कार्यालयों की स्थापना करने, विभागीय अधिकारियों को 5 स्तरीय वेतनमान सुनिश्चित किए जाने, प्रदेश के चार महानगरों स्थित कार्यालयों में निरीक्षकों के दो-दो पद सृजित किए जाने, विभागीय छात्रावासों में अधीक्षक के पद प्रतिनियुक्ति के स्थान पर विभागीय किए जाने, विभाग में महत्वपूर्ण वित्तीय कार्यों हेतु लेखा अधिकारी एवं लेखापाल के पदों पर भर्ती किए जाने, विधि संबंधी कार्यों हेतु विधिक अधिकारी एवं निर्माण कार्य हेतु अभियंता के पद सृजित किए जाने, विभागीय अधिकारियों हेतु वाहन उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगे शामिल हैं।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने बताया कि विभाग प्रदेश की लगभग 59% जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करता है एवं विभागीय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और विभाग के सुदृढ़ीकरण हेतु उनकी मांग तत्काल स्वीकार किया जाना आवश्यक है।
आयुक्त सह सचिव द्वारा संघ की मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया गया।

ज्ञापन सौंपते समय अपर संचालक श्रीमती किरण गुप्ता, सहायक संचालक श्री अनिल सोनी, श्रीमती ममता भट्टाचार्य, कविता श्याम, सुमित रघुवंशी सहित विभागीय सहायक संचालक एवं निरीक्षक उपस्थित थे।

Exit mobile version