Site icon Yashbharat.com

दुःखद खबर: कटनी के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रखर वक्ता पारस त्रिसोलिया का कोरोना से निधन

कटनी/ भोपाल। कटनी जिले में कोरोना ने एक और वरिष्ठ राजनीतिक शख्स को छीन लिया। अब से कुछ वक्त पहले मिली एक दुखद खबर के मुताबिक कटनी जिले में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष तथा भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे नेता पारस त्रिसोलिया का भोपाल के चिरायु अस्पताल में Corona से इलाज के दौरान निधन हो गया।

पारस त्रिसोलिया की 14 अक्टूबर जन्म दिन के अवसर की फोटो

दुखद खबर मिलते ही भाजपा में शोक व्याप्त है। भाजपा में लंबे समय से कटनी के एक कुशल वक्ता के रूप में अक्सर पारस मंच संचालन किया करते थे।

जिले के पुराने भाजपाइयों में कई प्रदेश स्तर के नेता उनकी वाक कला को सराहते थे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल सहित सभी नेता कार्यकर्ताओं ने श्री त्रिसोलिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कटनी के लिए इसे एक अपूरणीय क्षति बताया है।

जानकारी के मुताबिक कुछ रोज पूर्व ही कोरोना पॉजिटिव आने के बाद वे बेहतर इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए आज सांस लेने में दिक्कत के बाद अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया तथा पारस त्रिसोलिया की मृत्यु हो गई।

Exit mobile version