Saturday, May 16, 2026
Latest:
अंतराष्ट्रीय

पाकिस्तान में गाने के लिए खड़ी नहीं हुई गर्भवती गायिका तो मार दी गोली

कराची। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के एक गावं में एक स्थानीय गायिका सामिना समून की गोली मारकर हत्या कर दी गई। तारिक जटोई ने गायिका समून को खड़ी होने के लिए तंग करना शुरू किया।

लेकिन गर्भवती गायिका खड़ी नहीं हो पाई। इसी बात से नाराज जटोई ने उसे गोली मार दी। घायल गायिका को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने आरोपित और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि गायिका के पति ने गर्भस्थ शिशु के कारण दोहरी हत्या का मामला दर्ज कराया है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply