पाकिस्तान ने लद्दाख के नजदीक तैनात किया जेएफ-17 फाइटर जेट, सेना अलर्ट

भारत चीन तनाव के बीच पाकिस्तान भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
जहां वह एक तरफ लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है वहीं दूसरी तरफ उसने स्कर्दू एयरबेस पर जेएफ-17 फाइटर जेट को तैनात किया है।
यही नहीं पाकिस्तान ने एलओसी के पास स्थित अपने चार एयरबेसों पर भी हाईअलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारत का चीन के साथ पहले से ही तनाव चल रहा है। ऐसे में अब पाकिस्तान द्वारा की जा रही इन हरकतों से भारत की चिंता बढ़ना लाजमी है।
पाकिस्तान ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें पाकिस्तानी एयरफोर्स चीफ मुजाहिद अनवर खान इस एयरबेस का दौरा कर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
यहां पाकिस्तान ने बड़ी संख्या में फाइटर जेट और एयरफोर्स कर्मचारियों को तैनात किया है।
पाकिस्तान इस इलाके में लगातार अभ्यास कर रहा है।
लद्दाख के नजदीक इस एयरबेस का उपयोग पाकिस्तान ही नहीं बल्कि चीनी एयरफोर्स भी करती है।








