LatestSportsक्रिकेट

पाकिस्तान की पारी 172 रनों पर सिमटी

Live Updates: भारतीय गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन कर पोचेफस्ट्रूम में मंगलवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पाकिस्तान की पारी को सम्से में समेटा। पाकिस्तान की पारी 43.1 ओवरों में 172 रनों पर सिमटी। कप्तान रोहेल नजीर ने 62 और ओपनर हैदर अली ने 56 रन बनाए।

सुशांत मिश्रा ने 28 रनों पर 3 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी और रवि बिश्नोई को 2-2 विकेट मिले। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों में कोई बदलाव नहीं हुआ। यदि मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो भारत ग्रुप में ज्यादा जीत की वजह से फाइनल में पहुंच जाएगा। India का इस मुकाबले में Pakistan के खिलाफ पलड़ा भारी रहने का अनुमान है क्योंकि इस टूर्नामेंट में वह पिछले 10 सालों से Pakistan से हारा नहीं है। ये दोनों टीमें इस बार अभी तक अपराजेय बनी हुई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply