jabalpurLatest

पहल: निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह की तत्त्परता से तैयार हुआ ब्रजमोहन नगर में गौ-सेवा केन्द्र

आशीष शुक्ला..

जबलपुर। निगमायुक्त अनूप कुमार सिंह की तत्त्परता से ब्रजमोहन नगर गौ सेवा केंद्र बनकर तैयार हो गया है, और आज से वहाँ गायों को संरक्षित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

निगमायुक्त ने गौशाला चालू करने के संबंध में एक आदेश जारी कहा है कि गौ-सेवा केन्द्र, ब्रजमोहन नगर रामपुर नगर पालिक निगम जबलपुर का संचालन प्रारंभ किया गया है।

गौशाला संचालन के लिए निगमायुक्त श्री सिंह ने अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंप दी है।

Back to top button