Wednesday, May 6, 2026
Latest:
FEATUREDमध्यप्रदेश

पहले मैं वीडियो तो बना लूं: सड़क पर गिरी मां के गोद में रो रहा था 8 माह का बच्चा, सबको थी वीडियो बनाकर वायरल करने की चिंता

पहले मैं वीडियो तो बना लूं: सड़क पर गिरी मां के गोद में रो रहा था 8 माह का बच्चा, सबको थी वीडियो बनाकर वायरल करने की चिंता। 8 माह के लाडले को लेकर माँ मजदूरी करने गई थी। घर वापस लौटते समय  वह सड़क किनारे निढाल होकर गिर पड़ी। गिराते समय उसने अपने बच्चे को घुटनों के बीच फस लिटा था।

मासूम बिलख रहा था। और वहां खड़े तमाशबीन वीडियो तो बना रहे थे,लेकिन कोई भी महिला की मदद को आगे नहीं आ रहा था।

 

थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी  बैरसिया मौके पर पहुंचे और महिला और उसके बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। समय पर इलाज मिलने पर मां-बेटे अब स्वस्थ हैं।

समय पर उपचार मिलने के कारण महिला पूरी तरफ स्वस्थ हो गई। जिस स्थान पर महिला बेहोश हुई थी। वहां बड़ी संख्या में सुअर घूमते रहते हैं। इससे मासूम के साथ अनहोनी होने की भी आशंका थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम