पहले बैठकर पी शराब फिर कर दिया चाकू से हमला आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर यश भारत। बरगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो दोस्तों ने पहले जमकर शराब पी इसके बाद इन दोनों के बीच में किसी बात को लेकर गाली गलौज हुई तो एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से चोट पहुंचा दी घायल को उपचार के लिए जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया चाकू मारने वाले आरोपी को सलाखों के पीछे कर दिया।
इस इस घटना के संबंध में बरगी पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस बरगी निवासी 22 वर्षीय राजा साहू एवं उसका दोस्त 21 वर्षीय अभिषेक तिवारी ने पहले जमकर शराब पी और जब दोनों नशे में चूर हो गए तो किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच में गाली गलौज होने लगी जब राजा साहब ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी अभिषेक ने उसके दाहिने कंधे पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
इस घटना की सूचना पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जबलपुर रवाना किया गया पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।








