jabalpur

पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नोट बांटने को लेकर मचा हंगामा

जबलपुर पश्चिम क्षेत्र विधानसभा में उस समय उहापोह की स्तिथि बन गई जब भाजपा प्रत्याशी के समर्थक वोट मांगने गए थे। जनता से संवाद के दौरान महिला मतदाता एकत्र हो गई और अपने बढ़े हुए बिजली के बिल दिखाने लगी, भीड़भाड़ लग गई, इस बीच किसी ने हल्ला उड़ा दिया कि रुपये बांटे जा रहे है, यहां तक कि पुलिस को खबर दे दी गई। इस बात को लेकर इतना बवाल हुआ कि मामला थाना तक पहुंच गया. बताया गया है कि बब्बू समर्थक क्षेत्र में महिला मतदाताओं से अपने पक्ष में वोट देने के लिए आग्रह कर रहे थे तभी महिलाओं ने उन्हे अपनी समस्याएं बताना शुरु कर दिया, जिसमें उन्होने घरों में आ रहे बढ़े हुए बिजली के बिल दिखाएं। भीड़भाड़ के बीच शोर शुरु हो गया, इस दौरान किसी युवक ने वीडियो बनाकर वायरल किया और लिख दिया कि रुपया बांटा जा रहा है, यहां तक कि डायल 100 को भी फोन कर दिया गया। इस घटना से महिलाएं भी आग बबूला हो गई, जिन्होने वीडियो वायरल करने वाले की थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। इतना ही नहीं रुपया बांटने की बात को लेकर कांग्रेस के समर्थक भी पहुंच गए थे।यह मामला थाना ग्वारीघाट तक पहुंच गया, जहां पर भीड़ लगी रही, हंगामा होता रहा। इस मामले में ग्वारीघाट टीआई जितेन्द्र मरकाम ने भी यही कहा कि रुपया बांटने को लेकर हल्ला हुआ था, जबकि महिला मतदाता अपनी समस्याएं भाजपा समर्थकों को बता रही थी।

Leave a Reply

Back to top button