jabalpur

परीक्षा परिणामों को लेकर आक्रोश अतिरिक्त संचालक कार्यालय का घेराव

जबलपुर। शासकीय होमसांईस महाविद्यालय द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों को लेकर छात्राओं में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर इन छात्राओं ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा के कार्यालय का घेराव कर जोरदार नारेबाजी करते हुए अतिरिक्त संचालक केएल जैन को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता सचिन रजक की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन में छात्राओं ने महाविद्यालय क ी प्राचार्या पर लापरवाही का आरोप भी लगाया। इनका कहना था कि होम सांईस कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में सप्लीमेंट्री के परीक्षा परिणाम खराब आने से छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा दिया है। वही कॉलेज प्रबंधन महज खनापूर्ति में लगा हुआ है। इन्होनें मांग की है सप्लीमेंट्री में फेल छात्राओं को द्वतीय वर्ष मे प्रवेश दिया जाए। अन्यथा इनके द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन में सौरभ गौतम, सचिन रजक, देवकी पटेल, निशा, रिया, दिप्ती गुप्ता, शिफानाज, अंजली चतुर्वेदी, प्रतिभा जायसवाल, सुमन बेन, शिवानी, वैशाली तिवारी, अर्चना, अमीषा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Back to top button