परिषद छात्र हित में समस्याएं सुलझाने सौंपेगी ज्ञापन

कटनी। इस वर्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश मे छात्रावास संपर्क अभियान चलाया गया है। जिसमें पूरे देश के अभाविप कार्यकर्ता इस आठ दिवसीय अभियान में भाग लिया, छात्रावासों में जाकर विद्यार्थियों के बीच रहकर छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों की जीवन शैली कैसी है, उनकी शैक्षणिक व्यवस्था, शासन से मिलने वाली सुविधाओं एवं उनके साथ रहकर एक दिन भोजन, पढ़ाई, खेल गतिविधियों के माध्यम से अनुभव साझा किए।

उक्ताशय की जानकारी कल एक प्रेस वार्ता में नवल चतुर्वेदी, अमित शर्मा, अजय माली, अनुनय शुक्ला, आदेश सोनी, अखिल मिश्रा, यशस्वी त्रिपाठी, अतिन अग्रवाल, राघवेंद्र खरे, शुभान अली सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ताओं ने दी। अभाविप नेताओं ने बताया कि छात्रों से संपर्क में ऐसे अन्य विषय निकलकर जिसके बाद सैकड़ों संस्थानों में छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए अभाविप महाकोशल प्रान्त में भी 7 से 14 फरवरी छात्रावास संपर्क अभियान चलाया गया।

जिसमे सभी 21 जिलों एवं ब्लॉकों में प्रांत पदाधिकारियों के प्रवास के साथ ही सम्पर्क करते हुए अनेकों समस्याओं को चिन्हित किया। एवं छात्रों को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी छात्रों के समक्ष रखी । इस सम्पर्क अभियान में 250 कार्यकर्ताओं ने सम्पर्क किया। जिसमे लगभग 155 छात्रावासों में 5500 छात्रों से सम्पर्क किया गया एवं छात्रावासों के विषय पर सुधार हेतु सुझाव भी लिए गए। जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदु निकलकर आये।

छात्रावास संपर्क अभियान के बाद अभाविप पूरे प्रदेश में छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्तियों में असुविधा हेतु इस विषयों को लेकर पूरे प्रदेश भर में आंदोलन करेगी। जिसमे महंगाई के सूचकांक के अनुसार सभी प्रकार की छात्रवृत्तियो में बढ़ोत्तरी होनी चाहिए। छात्रवृत्ति समय में नही मिलने पर लगातार छात्रों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे सारे बिंदुओं को लेकर अभाविप आगामी चरण में पूरे प्रदेश में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगी व छात्रहितों को ध्यान में रखते हुए उचित न्याय की मांग करेगी ।

Exit mobile version