jabalpur

परिवार बेंगलोर में, सूने घर का ताला तोड़कर चोरी

जबलपुर,मुनप्र।ग्वारीघाट थाना अंतर्गत सुखसागर वेली में रहने वाले एक परिवार के सदस्य किसी कार्य से घर में ताला डालकर बेंगलोर गये हुये है। इस बीच गत दिवस अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया और करीब 45 हजार रूपये के माल पर हाथ साफ कर दिया । घटना के संबंध में जानकारी देते हुये ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि सुखसागर वेली में जेएल सोनारे अपने परिवार के साथ रहते है । वर्तमान में किसी कार्य से बेंगलौर गये हुये है । घर में ताला डाला हुआ था इसी बीच कल श्री सोनारे के समधी प्रहलाद बनसोड वहां पहुंचे तो उन्होंने अपने समधी के घर का ताला टूटा हुआ पाया । उन्होंने तत्काल इसकी सूचना ग्वारीघाट पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और प्रारंभिक पड़ताल के बाद अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है प्रांरभिक जानकारी में पता चला है कि अज्ञात चोर सोने के रिंग, दो जोड़ी पायल एक सोने की चैन और करीब नो हजार रूपये नगद चुराकर ले गये है। पुलिस पतासाजी करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Back to top button